उत्तराखंड

दीपावली कार्यकर्म के तहत चलाया सफाई अभियान

ऋषिकेश

स्वच्छ दीपावली पूर्णानंद घाट में 501दिए जलाए गए

शुभ दीपावली कार्यक्रम के तहत नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने गंगा घाटों में वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया और पूर्णानंद घाट में 501 दीए जलाकर दीपांजली कार्यक्रम आयोजित किया और सभी को दीपावली पर्व की बधाई दी।

नगर पालिका मुनि की रेती प्र

Go back

Your message has been sent

Warning
Warning
Warning
Warning

Warning.

Go back

Your message has been sent

Warning
Warning
Warning
Warning

Warning.

शासक देवेंद्र सिंह नेगी और अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी के निर्देश पर शुक्रवार को नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने स्वच्छ दीपावली-शुभ दीपावली कार्यक्रम धूमधाम से मनाया।
नगर पालिका के सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण के नेतृत्व में पालिका की टीम, जानकी झूला रेहड़ी यूनियन के सदस्य और स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की टीम जानकी झूला में एकत्र हुई। यहां से समस्त टीम ने संयुक्त रूप से गंगा घाटों जानकी झूला, पूर्णानंद घाट और खाराश्रोत घाट में सूखे कूड़े के विरूद्ध विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने एक कुंटल से अधिक सूखा कूड़ा एकत्र कर खाराश्रोत अपशिष्ट केंद्र भेजा। इसके बाद टीम ने पूर्णानंद घाट में 551 दीप जलाकर दीपांजली कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें स्थानीय लोगों और महिला गंगा आरती मुनिकीरेती के सदस्यों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। सामूहिक गंगा आरती कर सभी ने दीपांजली कार्यक्रम धूमधाम से मनाया। इसके बाद पालिका की टीम ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी।
मौके पर सफाई सुपरवाइजर बाबू सिंह, जानकी झूला रेहड़ी यूनियन के अध्यक्ष धर्मेद्र, सचिव जितेंद्र यादव, महिला गंगा आरती मुनिकीरेती की अध्यक्षा आशा, सदस्य स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 प्रज्जवल शर्मा, मनीष भट्ट, सुनील सिंह, महिला गंगा आरती की सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!