Skip to content
- नरेंद्र मोदी ने कनाडा के प्रधानमंत्री Mark Carney के भारत दौरे का स्वागत करते हुए कहा कि भारत और कनाडा के रिश्तों में नई ऊर्जा, भरोसा और सकारात्मकता आई है। चार दिवसीय भारत यात्रा के दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को नए स्तर पर ले जाने पर चर्चा की।
- प्रधानमंत्री मोदी ने साझा बयान में कहा कि हालिया बैठकों के बाद दोनों देशों के बीच आपसी विश्वास मजबूत हुआ है और साझेदारी को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता स्पष्ट है। उन्होंने बताया कि भारत और कनाडा ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 50 बिलियन डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया है। आर्थिक सहयोग को गति देने के लिए जल्द ही Comprehensive Economic Partnership Agreement (CEPA) को अंतिम रूप देने पर सहमति बनी है, जिससे निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है।
- दोनों देशों ने टेक्नोलॉजी और इनोवेशन, रिन्यूएबल एनर्जी, क्रिटिकल मिनरल्स और यूरेनियम सप्लाई जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए कई समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए। इन पहलों को ऊर्जा सुरक्षा, सतत विकास और आपूर्ति श्रृंखला स्थिरता के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
- प्रधानमंत्री कार्नी ने भी संबंधों में आए सकारात्मक बदलाव की सराहना की और इसे दो लोकतांत्रिक देशों के बीच भविष्य उन्मुख साझेदारी बताया। दोनों नेताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों, पारदर्शिता और मानवाधिकारों के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई।
- यह दौरा भारत-कनाडा संबंधों में रणनीतिक मजबूती और आर्थिक सहयोग के नए अध्याय की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।
Post Views: 6
error: Content is protected !!