उत्तराखंड

हल्द्वानी में अचानक बदला मौसम, बारिश से पारा 10 डिग्री लुढ़का

  • हल्द्वानी और तराई-भाबर क्षेत्र में बढ़ती गर्मी के बीच रविवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और कुछ ही देर में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस बदलाव का असर तापमान पर भी पड़ा और दिन का तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया
  • तापमान में अचानक गिरावट आने से मौसम में ठंडक महसूस होने लगी। कई लोगों ने दोबारा गर्म कपड़े निकाल लिए। हालांकि तेज बारिश के कारण शहर के कुछ इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बन गई, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा।
  • जानकारी के अनुसार रविवार सुबह से ही हल्द्वानी में बादल छाए हुए थे। करीब सुबह 10:30 बजे से हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई, जो दोपहर तक तेज बारिश में बदल गई। बारिश और तेज हवाओं के कारण मौसम पूरी तरह बदल गया।
  • मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के दौरान जज फार्म और बेलबाबा फीडर क्षेत्र में करीब एक घंटे तक बिजली आपूर्ति भी बाधित रही
  • मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 21 मार्च तक उत्तराखंड के पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। इससे एक ओर जहां गर्मी से राहत मिलने की संभावना है, वहीं जंगलों में लगने वाली आग को नियंत्रित करने में भी मदद मिल सकती है

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!