उत्तराखंड

उत्तराखंड में SIR के लिए भाजपा तैयार, CM धामी ने कार्यकर्ताओं से मांगा पूरा सहयोग

  • उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूर्ण सहयोग देने का निर्णय लिया है। कुंआवाला में आयोजित संगठनात्मक बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं को इस प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
  • बैठक में तय किया गया कि SIR अभियान के दौरान 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने और राज्य या क्षेत्र से बाहर जा चुके लोगों के नाम हटाने में पार्टी कार्यकर्ता प्रशासन का सहयोग करेंगे। इसके साथ ही राज्य की सभी 70 विधानसभा सीटों पर शेष लगभग 2000 बीएलए-2 (Booth Level Agent) की नियुक्ति एक महीने के भीतर पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। इस कार्य में विधायकों और संगठन पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई
  • बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से “बूथ जीता, चुनाव जीता” के मंत्र पर काम करने का आह्वान किया और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया।
  • कार्यक्रम में मौजूद भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने और चुनावी दृष्टि से सक्रिय कार्यकर्ताओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। इसी क्रम में बीएलए-1 और बीएलए-2 की जिम्मेदारियों को प्रभावी तरीके से निभाने पर भी जोर दिया गया।
  • वहीं भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उनके चार वर्ष के कार्यकाल के लिए बधाई देते हुए कहा कि सरकार राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप उत्तराखंड के विकास के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी जनता का विश्वास जीतते हुए “उत्तराखंड का दशक” बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं
  • इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर पार्टी अगले विधानसभा चुनाव में जीत की हैटट्रिक लगाने में सफल होगी
  • बैठक में राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, रमेश पोखरियाल निशंक, अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा, रेखा आर्या सहित कई विधायक, पार्टी पदाधिकारी और संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!