देहरादून। लगातार हो रही बारिश के बीच नगर निगम के मेयर सौरभ थपलियाल ने सोमवार को वार्ड-47 स्थित एमडीडीए कॉलोनी के चंदर रोड क्षेत्र का दौरा कर आपदा राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य तेज करने और लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध् कराने के निर्देश दिए। इस दौरान स्थानीय पार्षद रॉबिन त्यागी, नगर निगम के अध्किारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान चंदर रोड पुल के पास पुश्ते के नीचे तेज बहाव से हुए कटान और सड़क को पहुंचे नुकसान का भी जायजा लिया गया। पार्षद रॉबिन त्यागी ने बताया कि पिछले वर्ष से इस संबंध् में कई बार शिकायत करने के बावजूद सुरक्षा कार्य शुरू नहीं हो सके। उनका आरोप है कि नगर निगम को बार-बार अवगत कराने के बाद भी पुश्ता निर्माण के प्रस्ताव निरस्त कर दिए गए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द स्थायी सुरक्षा कार्य नहीं कराए गए तो लाऽों रुपये की सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान होने के साथ क्षेत्रावासियों को भी गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।





