उत्तराखंड

मंत्री गणेश जोशी ने किया किशन नगर में ट्यूबवेल का शुभारंभ

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को किशन नगर के राजेंद्र नगर वार्ड में नवनिर्मित ट्यूबवेल का विध्वित शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार आमजन को बेहतर और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि नए ट्यूबवेल के शुरू होने से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति और अध्कि सुचारु एवं सुदृढ़ होगी, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार पेयजल जैसी मूलभूत आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने मंत्री गणेश जोशी के समक्ष सीवर लाइन से संबंधित समस्याएं भी रखीं। इस पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने संबंधित समस्याओं के शीघ्र समाधन का आश्वासन देते हुए कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। इस अवसर पर पार्षद नंदनी शर्मा सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!