उत्तराखंड

मंत्री गणेश जोशी ने शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतने वाली अनुष्का ओटानी को किया सम्मानित

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में देहरादून के जाखन निवासी प्रतिभावान शूटिंग खिलाड़ी अनुष्का ओटानी को सम्मानित किया। अनुष्का ने देहरादून में आयोजित 24वीं उत्तराखंड स्टेट शूटिंग चौंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया है।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अनुष्का को उनकी उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के युवा विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने अनुष्का को आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह पूरी मेहनत और लगन के साथ तैयारी करें और राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रदेश का नाम रोशन करें।इस अवसर पर खिलाड़ी की माता उषा ओटानी, पल्लवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *