उत्तराखंड

विद्यालय में झाड़ू लगाकर मंत्री गणेश जोशी ने दिया स्वच्छता का संदेश

‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान में विद्यार्थियों को किया जागरूक, स्वच्छ परिसर बनाए रखने का आ“वान
देहरादून। कालीदास रोड स्थित एसजीआरआर पब्लिक स्कूल में गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छ भारत अभियान एवं ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने विद्यालय परिसर में स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान में सहभागिता की। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक विभाग या व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक को इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने घर, विद्यालय और आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आ“वान किया। मंत्री के स्वयं सफाई अभियान में शामिल होने से विद्यार्थियों में भी उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छ वातावरण के महत्व और दैनिक जीवन में स्वच्छता को व्यवहार का हिस्सा बनाने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ विद्यालय का वातावरण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और बेहतर शिक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण है‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय परिसर की सफाई के साथ विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता को लेकर जनभागीदारी बढ़ाना और लोगों को अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित करना रहा।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *