विकासनगर । छरबा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने खेतों में एक विशाल अजगर देखा। सूचना मिलते ही रेस्क्यू एक्सपर्ट आदिल मिर्जा मौके पर पहुंचे और सूझबूझ के साथ अजगर को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।
दरअसल छरबा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने बस्ती के पास खेतों में पेड़ पर चढ़े विशालकाय अजगर को देखा। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी, जिसके चलते रेस्क्यू एक्सपर्ट आदिल मिर्जा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जिन्होंने पेड़ पर चढ़े विशालकाय करीब बारह फीट लम्बे अजगर का कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित रेस्क्यू किया। जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और आदिल की बहादुरी की सराहना की। बता दें कि आदिल मिर्जा अब तक सैकड़ों सांप और वन्यजीवों का रेस्क्यू कर चुके हैं। उनका कहना है कि ऐसे हालात में लोगों को घबराने के बजाय तुरंत रेस्क्यू टीम को सूचना देनी चाहिए ताकि वन्यजीवों को नुकसान न पहुंचे और उन्हें उनके प्राकृतिक आवास तक सुरक्षित छोड़ा जा सके।
<script async src=”https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-8032869791509965″
crossorigin=”anonymous”></script>



