फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ में दादी का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस अचला सचदेव का निधन 30 अप्रैल 2012 को पुणे के एक अस्पताल में हुआ था. बताया जाता है कि वो किचन में गिर गई थीं, जिसके बाद उनकी हालत खराब हो गई थी. अचला सचदेव के पति क्लिफर्ड डगलस पीटर्स का निधन पहले ही साल 2002 में हो चुका था. पति के
के जाने के बाद अचला करीब 12 साल तक पुणे में पूना क्लब के पास कोणार्क एस्टेट अपार्टमेंट में अकेली रह रही थीं. उन्हें पति की मौत का गहरा सदमा लगा था.फिल्म में छोटी पूजा यानी पू का किरदार निभाने वालीं मालविका राज अब काफी बड़ी हो चुकी हैं. हालांकि वो फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया में खूब एक्टिव हैं. मालविका ने 29 नवंबर, 2023 को बिजनेसमैन प्रणव बग्गा से गोवा में शादी की थी. अगस्त 2025 में उनकी एक बेटी हुई, जिसका नाम ‘महारा’ रखा है.





