खेल

विजय हजारे में अपना तीसरा मैच नहीं खेलेंगे विराट कोहली, पंत-हर्षित पर आया ये अपडेट

विराट कोहली विजय हजारे ट्रॉफी में रेलवे के खिलाफ दिल्ली का अगला मुकाबला नहीं खेलेंगे और 11 जनवरी से शुरू होने वाली न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज़ के लिए टीम इंडिया से जुड़ेंगे. हालांकि, ऋषभ पंत और हर्षित राणा इस मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे. दिल्ली ग्रुप डी में शीर्ष पर है और जीत से अगले दौर में पहुंच सकती है. भारतीय क्रिकेट सुपरस्टार विराट कोहली मंगलवार को विजय हजारे ट्रॉफी में रेलवे के खिलाफ दिल्ली के मुकाबले में नहीं खेलेंगे. दिल्ली के हेड कोच सरनदीप सिंहने पीटीआई को यह जानकारी दी. प्रीमियर घरेलू वनडे टूर्नामेंट में वापसी करते हुए 131 और 77 रन की पारियां खेलने वाले कोहली जल्द ही 11 जनवरी से शुरू हो रही शुरू हो रही न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज़ के लिए राष्ट्रीय टीम से जुड़ेंगे.

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!