अब नहीं बदलवाने पड़ेंगे घुटने..दर्द और कट-कट आवाज से भी मिलेगा छुटकारा! 1 इंजेक्शन की मदद में शरीर बनाएगा कार्टिलेज
घुटनों के दर्द और ऑस्टियोआर्थराइटिस से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है. स्टैनफोर्ड की नई रिसर्च में दावा किया गया है कि एक खास इंजेक्शन से घुटनों .की कार्टिलेज दोबारा बन सकती है और सर्जरी की जरूरत टल सकती है. घुटनों में दर्द और खराब होने की समस्या आज कल बहुत ही आम हो गई है. उम्र के साथ घुटनों का दर्द बढ़ जाता है और लोगों को चलने-फिरने में समस्या होती है. अक्सर सभी सोचते हैं कि उम्र बढ़ने या चोट लगने के बाद घुटनों की हड्डियां कभी सही नहीं होती और कार्टिलेज कभी वापस नहीं आता. इसकी वजह से दर्द, थकान और कभी-कभी ऑस्टियोआर्थराइटिस जैसी परेशानियां भी शुरू हो जाती हैं. बहुत लोग सोचते हैं कि ‘अब कुछ नहीं होगा, घुटने पुराने हो गए.’ अगर आप भी ऐसा ही सोचते ह.तो आपको सोच को गलत साबित करने वाला एक खुलासा हुआ है, जो घुटनों की समस्या से एक ही इंजेक्शन में निजात दिला सकता है. दरअसल, स्टैनफोर्ड मेडिसिन के रिसर्च की नई खोज इस सोच को पूरी तरह बदल सकती है. रिसर्चर्स का कहना है कि आपके घुटने खुद को फिर से ठीक करने की क्षमता रखते हैं, यानी घुटनों की हड्डियां और कार्टिलेज कुछ हद तक खुद को रिपेयर कर सकते हैं इसका मतलब ये हुआ कि चोट लगने के बाद खराब हुए आपके घुटने या उम्र बढ़ने की वजह से घुटनों में आई समस्याओं को ठीक किया जा सकता है. ये खोज ना सिर्फ घुटनों के दर्द से राहत दिला सकती है, बल्कि भविष्य में ऑस्टियोआर्थराइटिस जैसी समस्याओं के इलाज के नए रास्ते भी खोल सकती है. उम्र बढ़ने वाला प्रोटीन है जिम्मेदारचूहों पर की गई इस रिसर्च में पाया गया कि शरीर में एक प्रोटीन 15-हाइड्रॉक्सी प्रॉस्टाग्लैंडिन डीहाइड्रोजनेज(15-PGDH) उम्र बढ़ने के साथ बढ़ता है और कार्टिलेज को कमजोर करता है.रिसर्चर्स ने इस प्रोटीन को ब्लॉक किया और जो नतीजा सामने आया वो चौंकाने वाला था. बूढ़े हो चुके चूहे के घुटनों में कार्टिलेज फिर से मोटा हुआ और जिस चूहे को चोट लगी थी उसे ऑस्टियोआर्थराइटिस की समस्या नहीं हुई.





