उत्तराखंड

सीएम धामी की बड़ी बैठक: रेल परियोजनाओं पर समीक्षा, दो प्रोजेक्ट बने फोकस

  • Pushkar Singh Dhami ने राज्य की निर्माणाधीन और प्रस्तावित रेल परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना की एस्केप टनल को भविष्य में पैरेलल रोड के रूप में विकसित करने की योजना बनाई जाए।
  • मुख्यमंत्री ने कर्णप्रयाग से बागेश्वर तक रेल विस्तार और टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन परियोजना में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया। साथ ही केंद्र सरकार से इस परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने का आग्रह करने को कहा।
  • उन्होंने रेलवे स्टेशनों के लिए इंटीग्रेटेड प्लान, स्थानीय उत्पादों की बिक्री, स्वरोजगार और होमस्टे को बढ़ावा देने पर भी बल दिया।
  • बैठक में बताया गया कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग परियोजना का 72.5% कार्य पूरा हो चुका है और टनल निर्माण लगभग समाप्ति पर है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!