उत्तराखंड

किसानों की समृद्धि की दिशा में ऐतिहासिक पहल

‘ईच ड्रॉप मोर क्रॉप’ के संकल्प को साकार करती उत्तराखंड की अपनी तरह की पहली अभिनव सिंचाई योजना
माननीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के विज़न को समर्पित
₹1611.88 लाख की लागत से निर्मित ग्राम पपड़ियांन, तोली भूड़, लांघा एवं ग्राम पष्टा (लोअर पीपलसार एवं अपर रुद्रपुर क्षेत्र) की स्प्रिंकलर आधारित लिफ्ट सिंचाई योजना का लोकार्पण आज प्रातः 11 बजे प्राथमिक विद्यालय, लांघा में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री मुन्ना सिंह चौहान जी ने कहा कि “‘ईच ड्रॉप मोर क्रॉप’ अर्थात बूंद-बूंद का सदुपयोग करना, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विज़न को साकार करने का संकल्प है। उत्तराखंड की अपनी तरह की यह पहली अभिनव स्प्रिंकलर आधारित लिफ्ट सिंचाई योजना उसी सोच का परिणाम है।”
उन्होंने बताया कि ₹1611.88 लाख की लागत से तैयार यह योजना क्षेत्र के किसानों के लिए वरदान सिद्ध होगी। इससे जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी तथा किसानों की आय में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।
यह योजना क्षेत्र के किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी तथा “सिंचाई बढ़ाएं – खुशहाली लाएं” के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख श्री नारायण ठाकुर, प्रधान तोली भूड़ श्री भरत सिंह तोमर, प्रधान पपड़ियांन श्री आशीष बिष्ट, प्रधान लांघा श्रीमती उजाला तोमर, प्रधान पष्टा श्री महेंद्र सिंह, प्रधान रुद्रपुर श्री रवि कुमार, बीडीसी सदस्य श्री आशीष तोमर, श्री खजान नेगी, श्री रमेश पुण्डीर, श्री अनुज गुलेरिया, श्री चंद्रपाल सिंह तोमर, श्री कपिल, श्री जागरोशन, श्री प्रताप सिंह तोमर, श्री संदीप चौहान, श्री दीपक तोमर, श्री गोपाल सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
संबंधित विभाग के अधिशासी अभियंता श्री प्रदीप कुमार एवं सहायक अभियंता श्री निशांत ध्यानी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!