Skip to content
- मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अनियोजित विकास पर लगाम कसते हुए रानीपोखरी और थानों क्षेत्र में बड़ी बुलडोजर कार्रवाई की। बिना स्वीकृत नक्शा, भूमि उपयोग परिवर्तन (CLU) और प्राधिकरण की अनुमति के विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया गया।
- कार्रवाई के दौरान करीब 22 से 27 बीघा भूमि में की जा रही अवैध प्लॉटिंग हटाई गई। जांच में पाया गया कि कृषि भूमि पर आंतरिक सड़कें, पिलर और प्लॉट सीमांकन कर आम लोगों को भूखंड बेचने की तैयारी चल रही थी।
- रानीपोखरी (घमंडपुर) क्षेत्र में करीब 15–20 बीघा और थानों क्षेत्र में लगभग 7 बीघा भूमि पर अवैध निर्माण के निशान मिले, जिन्हें मौके पर ही ध्वस्त कर दिया गया।
- एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि अवैध कॉलोनियां आम नागरिकों की जीवनभर की पूंजी को जोखिम में डालती हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर ध्वस्तीकरण के साथ दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी भूखंड में निवेश से पहले एमडीडीए से वैधता की पुष्टि जरूर करें।
- यह कार्रवाई नियोजित शहरी विकास, नागरिकों की सुरक्षा और कानून के पालन की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।
Post Views: 12
error: Content is protected !!