ब्रेकिंग

देहरादून में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, सीएम आवास कूच से पहले पुलिस ने रोका

  • देहरादून में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता परेड मैदान से मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करने निकलीं।
  • हालांकि सीएम आवास की ओर बढ़ रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की और नारेबाजी भी देखने को मिली।
  • प्रदर्शन कर रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रही हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। इसी कारण उन्होंने मुख्यमंत्री आवास कूच कर सरकार तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास किया।
  • पुलिस प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया था। अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रदर्शनकारियों को बैरिकेडिंग पर रोका गया
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो वे आगे भी आंदोलन जारी रखेंगी

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!