‘बंगाली हस्तियों को किया जा रहा है जलील’, अमर्त्य सेन, शमी और देव को EC का नोटिस मिलने पर भड़के अभिषेक बनर्जी
अभिषेक बनर्जी ने दावा किया है कि चुनाव आयोग ने नोबेल विजेता अमर्त्य सेन, क्रिकेटर मोहम्मद शमी और सांसद देव को SIR सुनवाई के लिए नोटिस भेजा है. उन्होंन इसे बंगाल के नागरिकों और प्रतीकों का अपमान बताया. आयोग ने इन नोटिसों को तकनीकी विसंगतियों को दूर करने की प्रक्रिया बताया है. पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी ने मंगलवार को दावा किया कि नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को भी SIR सुनवाई के लिए नोटिस भेजा गया है.





