Uncategorized

संगठन को मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, जिलाध्यक्ष पद पर कांग्रेस नेता विपुल जैन प्रबल दावेदार

विकासनगर । विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान की शुरुआत कर दी है। अभियान के तहत बूथ स्तर तक संगठन को मज़बूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर दिया जा रहा है। हालांकि मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए पार्टी पर्यवेक्षक बी.एम. संदीप का 3 से 8 सितम्बर तक प्रस्तावित दौरा स्थगित कर दिया गया है।

बता दें कि कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत होने वाली बैठकें आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति तय करने में अहम मानी जा रही है। इन बैठकों में बूथ स्तर तक संगठन को मज़बूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और स्थानीय मुद्दों पर जनता से सीधा संवाद स्थापित करने पर मंथन होना है।

पछवादून में लंबे समय से खाली चल रहे जिलाध्यक्ष पद को लेकर अब नए समीकरण बनने लगे हैं। इस पद की दौड़ में कांग्रेस नेता और पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष विपुल जैन को सबसे मज़बूत दावेदार माना जा रहा है। जैन का कहना है कि उनका परिवार आज़ादी के समय से ही कांग्रेस से जुड़ा रहा है और वे स्वयं संगठन और जनहित में लगातार सक्रिय रहे हैं। उनका मानना है कि कांग्रेस आलाकमान उन पर भरोसा जताकर संगठन को नई ऊर्जा देगा।

“कांग्रेस आलाकमान के नेतृत्व में हम भाजपा को सबक सिखाएंगे। मेरा परिवार स्वतंत्रता संग्राम से ही कांग्रेस से जुड़ा रहा है और मैंने हमेशा संगठन व जनता के लिए काम किया है। मुझे विश्वास है कि पार्टी मुझ पर भरोसा जताएगी।”

विपुल जैन, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!