Skip to content
- देहरादून के मच्छी बाजार इलाके में सोमवार को एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। एक युवती की बीच सड़क पर चापड़ से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई।
- बताया जा रहा है कि युवती ने महज दो दिन पहले एक युवक के खिलाफ धमकी देने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी। आरोप है कि उसी युवक ने सोमवार को युवती को घर से बाहर बुलाया और सरेआम चापड़ से वार कर उसकी हत्या कर दी।
- मृतका की पहचान गुन्नु श्रीवास्तव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, उसने मच्छी बाजार निवासी युवक के खिलाफ खुदबुड़ा चौकी में शिकायत दी थी। शिकायत के बाद भी आरोपी खुलेआम घूमता रहा और सोमवार को सड़क पर ही वारदात को अंजाम दे दिया।
- घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। सुरक्षा के मद्देनज़र दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया।
- एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं।
Post Views: 8
error: Content is protected !!