आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आयरलैंड की बैटिंग पॉल स्टर्लिंग, हैरी टेक्टर और लोर्कन टकर के इर्द गिर्द घूमेगी. गेंदबाजी में जोश लिटिल, कर्टिस कैम्फर और क्रेग यंग का रोल अहम होगा. श्रीलंका और भारत की सहमेजबानी में होने वाले आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप के लिए आयरलैंड नेअपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है. सबसे अनुभवी खिलाड़ी और. फॉर्मेट में आयरलैंड के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले पॉल स्टर्लिंग टीम की संभाल संभालेंगे. जबकि लोर्कन टकर को उप-कप्तान बनाया गया है. आयलैंड की टीम में शामिल 15 में से 12 खिलाड़ी पिछले टी20 वर्ल्ड कप का भी हिस्सा थे. स्क्वॉड में शामिल बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जोश लिटिल को तो इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का भी अनुभव है. लिटिल ने गुजरात टाइटन्स के लिए 11 मैचों में इतने ही विकेट लिए थे. नए चेहरों में टिम टेक्टर, बेन कैलिट्ज और मैथ्यूहम्फ्रीज को स्क्वॉड में जगह मिली है, जो टीम को नई ऊर्जा और गहराई प्रदान कर सकते हैं.





