उत्तराखंड

संघर्ष, संकल्प और सफलता की मिसाल बने मौ० अरशद मलिक, पहले ही प्रयास में AIBE उत्तीर्ण

घाड़ क्षेत्र को मिला नया अधिवक्ता, मौ० अरशद मलिक की सफलता पर खुशी की लहर

मिर्ज़ा मु० जुलफ़क्कार मुईज़ी, बेहट (सहारनपुर) देहरादून हैडलाइन समाचार। बेहट विधानसभा के सुप्रसिद्ध गांव रायपुर निवासी समाजसेवी हाजी मौ० नसीम मलिक के बेटे मौ० अरशद मलिक ने ऑल इंडिया बार कौंसिल एग्जामिनेशन (ए.आ.ई.बी.इ.) के पहले प्रयास में ही सफलता हासिल कर घाड क्षेत्र का नाम रोशन किया है । उनकी इस सफलता पर घर, परिवार, खानदान, रिश्तेदारों, गांव क्षेत्र, समस्त मित्र मंडली एवं सभी शुभचिंतकों में जबरदस्त खुशी का माहौल है । उल्लेखनीय की हाजी मौ० नसीम मलिक के आठ बेटों में सातवें नंबर पर 24 वर्षीय मौ० अरशद मलिक ने अपनी वकालत की पढ़ाई का लक्ष्य एक ही जगह केंद्रित रखा और आखिरकार वह अखिल भारतीय स्तर पर हुई वकालत की इस अति महत्वपूर्ण परीक्षा में उत्तीर्ण हुए । आपको बता दें कि जनहित इंटर कॉलेज बेहट से उन्होंने 2016 में हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज बूबका (कलसिया) से 2018 में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करके धर्म सिंह जगदीश सिंह महाविद्यालय फतेहपुर कला (जसमौर) से 2022 में बीकॉम की परीक्षा उत्तीर्ण की । उसके बाद जनपद के सुप्रसिद्ध दून कॉलेज सुंदरपुर (गणेशपुर) से 2025 में वकालत की पढ़ाई पूरी की । तत्पश्चात अभी 07 जनवरी 2026 बुधवार की शाम को आए ऑल इंडिया बार कौंसिल एग्जामिनेशन के परीक्षा परिणाम में उन्होंने प्रथम प्रयास में ही सफलता अर्जित करते हुए कामयाबी हासिल की । उनके इस उद्देश्य की पूर्ति की झलक यहीं से जाहिर होती है कि उन्होंने शादी के बाद भी अपनी पढ़ाई लिखाई का कार्य बखूबी जारी रखा और शादी के 6 माह बाद उन्होंने (मौ० अरशद मलिक एड०) इस परीक्षा में भी सफलता हासिल कर यह दर्शाया है कि जब आदमी का लक्ष्य निर्धारित हो तो कोई भी बात या समस्या उसके सामने अड़े नहीं आती और एक दिन वह निश्चित रूप से सफलता की बुलंदी को हासिल करते हुए नहीं उड़ान भरता है । इस अवसर पर उस्ताद मोहतरम मौ० इरशाद मलिक एड बेगपुर (नौगावा), जुबैर मलिक पत्रकार, डॉ० अफजल मलिक, वसीम मलिक पूर्व बीडीसी, सोहेल मलिक, सलमान मलिक प्रधान, मतलूब मलिक पूर्व प्रधान, हाजी सदाकत अली कुरैशी, डॉ० कुर्बान अंसारी, हाजी राव आरिफ सलीम, राव अब्दुल कादिर पूर्व प्रधान, डॉ० अब्दुल वहाब अंसारी मौ० आलिम मिर्जा पूर्व उप प्रधान, डॉ० राव एजाज़ अली, मास्टर नईम कुरैशी आदि ने उन्हें मुबारकबाद पेश करते हुए उनके रोशन मुस्तकबिल की दुवाएं की । युवा अधिवक्ता मौ० अरशद मलिक एड. ने ख़ुदा ताला का बेहद शुक्र अदा करते हुए अपनी सफलता का श्रेय एक ओर जहां अपने माता-पिता अपने गुरुजनों तथा सभी शुभचिंतकों को दिया है वहीं दूसरी और एकाग्र मन, दृढ़ संकल्प एवं दृढ़ इच्छा शक्ति को भी दिया है कहा है कि आप सब की दुआओं का ही नतीजा है ख़ुदा ने मुझे यह नुमाया कामयाबी अता की है ।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!