हादसा

शर्मनाक: किशोरी के साथ किया दुराचार, आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले में पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी और छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने के लिए की गई।

जानकारी के अनुसार, नंदानगर थाने में 30 जनवरी को पीड़िता के पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वर्ष 2025 में उनकी नाबालिग पुत्री के साथ 24 वर्षीय युवक ने बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया था। आरोपी ने किसी को भी यह बात बताने पर धमकी दी।

पीड़िता के गर्भवती होने के बाद यह मामला उजागर हुआ। शिकायत के आधार पर थाना नंदानगर में पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया और विवेचना महिला उपनिरीक्षक मीता गुसाईं को सौंपी गई।

पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार के निर्देश पर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई थी। आरोपी लगातार फरार था, लेकिन पुलिस ने उसे सुतोल टैक्सी स्टैंड, कुरूड़ पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। साथ ही नाबालिग के जन्मे बच्चे और आरोपी का डीएनए सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!