Mumbai: कांदिवली में सिक्योरिटी गार्ड ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, मौत बन गई पहेली
मुंबई के कांदिवली में 45 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड प्रभाकर ओझा ने अपने घर में लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली. मामला प्रकाश में आन के बाद पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी है. पढ़े इस वारदात की पूरी कहानी. मुंबई के कांदिवली इलाके से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां 45 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड ने कथित तौर पर अपने ही घर में खुद को गोली को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. पुलिस के मुताबिक, मृतक ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर का इस्तेमाल किया. यह घटना मंगलवार को सामने आई, जिसके बाद पूरे इलाके मे.सनसनी फैल गई. फिलहाल पुलिस ने मामले में आकस्मिक मौत का केस दर्ज किया है. आत्महत्या के पीछे की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है.
मृतक की पहचान
मृतक की पहचान प्रभाकर ओझा के रूप में हुई है. वह मुंबई के MIDC इलाके में स्थित एक ज्वेलरी शॉप में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करता था. प्रभाकर अपने परिवार के साथ कांदिवली के पोइसर इलाके में रहता था. परिजन और पड़ोसी इस घटना से गहरे सदमे में हैं. पुलिस ने बताया कि प्रभाकर के पास वैध हथियार लाइसेंस था.




