राजनीती

देहरादून में महिला कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर गैस सिलेंडर उठाकर जताया विरोध

  • देहरादून में रसोई गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम और महंगाई के खिलाफ उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिर पर गैस सिलेंडर उठाकर पदयात्रा निकाली और सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की।
  • महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय (राजीव भवन) से भाजपा जिला मुख्यालय की ओर मार्च शुरू किया। रैली कनक चौक तक पहुंची, जहां पुलिस प्रशासन ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी देखने को मिली।

प्रतीकात्मक विरोध के तौर पर गैस सिलेंडर की ‘अंत्येष्टि’

  • प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि के विरोध में प्रतीकात्मक रूप से गैस सिलेंडर को फूल-माला पहनाकर उसकी अंत्येष्टि की और धूपबत्ती जलाकर विरोध जताया।
  • कार्यकर्ताओं ने सड़क पर चूल्हे पर लकड़ी जलाकर रोटी और सब्जी बनाकर भी विरोध दर्ज कराया। उनका कहना था कि महंगाई के कारण कई गरीब परिवारों को फिर से पारंपरिक चूल्हे पर खाना बनाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है

आंदोलन तेज करने की चेतावनी

  • प्रदर्शन के बाद पुलिस ने कई महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। महिला कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि रसोई गैस के बढ़े हुए दाम वापस नहीं लिए गए और महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो प्रदेशभर में आंदोलन को और तेज किया जाएगा
  • इस प्रदर्शन में महिला कांग्रेस की कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल रहीं।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!