दिल्ली में अतिक्रमण हटाने के दौरान भड़की हिंसा अब बड़े साजिश की ओर इशारा कर रही है. पुलिस पर पथराव, अफवाहों की बाढ़ और सोशल मीडिया के जरिए भीड़ जुटाने… के आरोपों के बीच अब तक 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, साजिश की परतें गहरी होती जा रही हैं दिल्ली के तुर्कमान गेट में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. कोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद भड़की झड़पों और पथराव के एक दिन बाद पुलिस ने छह और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही इस मामले में अब तक कुल 11 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है.





