उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के एसआईआर के दौरान शहरी इलाकों में बड़ी संख्या में नाम कटने के बाद बीजेपी अलर्ट मोड में आ गई है और इसे बेहद गंभीर मानते हुए मिशन मोड में काम शुरू कर दिया गया है. पार्टी ने ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद के. लक्ष्मण को जिम्मेदारी सौंपी है. साथ ही नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए फॉर्म-6 अभियान की रोजाना बूथ-वार रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को भेजने के निर्देश दिए हैं. उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के एसआईआर में शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम कटने के बाद बीजेपी मिशन मोड में आ गई है. सूत्रों की मानें तो बीजेपी आलाकमान ने ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष और यूपी से राज्य सभा सांसद के. लक्ष्मण को तैनात कर दिया है. साथ ही, हर दिन बूथ वार रिपोर्ट केंद्रीय बीजेपी को भेजने का निर्देश दिया है. रिपोर्ट में यह बताना होगा कि नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए फॉर्म-6 भरवाने के अभियान में क्या प्रगति हुई है.





