उत्तराखंड

चकराता में बर्फ का जादू, पर्यटकों की भीड़ से 10 किलोमीटर लंबा जाम

  • चकराता में हुई बर्फबारी का आनंद लेने पहुंचे पर्यटकों की भारी भीड़ के चलते चकराता–कालसी मोटर मार्ग पर करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। बर्फबारी के बाद क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियां अचानक बढ़ गईं, जिससे सड़क पर वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया।
  • यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए थानाध्यक्ष चकराता चंद्रशेखर नौटियाल स्वयं पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे और जाम खुलवाने में जुटे रहे। पुलिस द्वारा लगातार वाहनों को नियंत्रित कर यातायात सुचारु करने का प्रयास किया गया।
  • सड़क पर जमी बर्फ हटाने के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) साहिया की जेसीबी मशीन के साथ-साथ राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की स्नो कटर और जेसीबी मशीनें भी लगातार काम कर रही हैं, ताकि मार्ग को जल्द और सुरक्षित रूप से खोला जा सके।
  • प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सड़क पर अनावश्यक रुकावट न करें और प्रशासन का सहयोग करें, जिससे सभी को सुरक्षित और सुगम यात्रा मिल सके।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!