उत्तराखंड

हरिद्वार में अवैध खनन पर कड़ा एक्शन, इकबालपुर चौकी का पूरा स्टाफ सस्पेंड

  • हरिद्वार में अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। मामले में संलिप्तता के आरोप सामने आने के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के प्रभारी सहित कुल छह पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
  • जानकारी के अनुसार अवैध खनन से जुड़े एक ऑडियो सामने आने के बाद मामला गंभीर हो गया था। इसके बाद राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कदम उठाते हुए हरिद्वार जनपद की इकबालपुर चौकी में तैनात पूरे स्टाफ को निलंबित कर दिया गया।
  • प्राप्त जानकारी के मुताबिक इकबालपुर क्षेत्र में अवैध खनन गतिविधियों में पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी सहित कुल छह पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। साथ ही पूरे मामले की विस्तृत जांच एसपी देहात को सौंप दी गई है
  • निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में उपनिरीक्षक नवीन सिंह चौहान (चौकी प्रभारी इकबालपुर)हेड कांस्टेबल वीरेंद्र शर्माहेड कांस्टेबल हरेंद्रकांस्टेबल विपिन कुमारकांस्टेबल देवेश सिंह और कांस्टेबल प्रदीप शामिल हैं।
  • इस मामले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी स्पष्ट संदेश दिया है कि उत्तराखंड में अवैध खनन, भ्रष्टाचार और किसी भी प्रकार की अनियमितता को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी जिन अधिकारियों पर है, यदि वही अपने कर्तव्यों में लापरवाही या अवैध गतिविधियों में शामिल पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी
  • मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच सुनिश्चित की जाए और यदि जांच में कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!