ऋतुराज बसंत के शुभ आगमन पर विकासनगर क्षेत्र के बाड़वाला स्थित द लक्ष्य पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन बड़े ही उत्साह, उल्लास और सांस्कृतिक रंगों के साथ किया गया। बसंत पंचमी के पावन अवसर पर माँ सरस्वती की मूर्ति स्थापना के बाद शनिवार को यह भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जो विद्यार्थियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और रचनात्मकता को मंच देने का एक शानदार अवसर बना।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक मुन्ना सिंह चौहान तथा विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख नारायण ठाकुर ने शिरकत कर समारोह की शोभा बढ़ाई।
वार्षिकोत्सव के दौरान छात्रों ने नाटक, नृत्य, संगीत और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया। भारतीय संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियों ने पूरे सभागार को तालियों की गूंज से भर दिया। वहीं सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध लोकगायक डॉ. रेशमा शाह, अतर शाह और अज्जू तोमर की जुगलबंदी ने कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया।
इस अवसर पर शैक्षणिक, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे छात्रों का मनोबल और आत्मविश्वास और अधिक बढ़ा।
मुख्य अतिथि विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें अपनी छिपी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति से जोड़ते हुए उनके बहुमुखी विकास को प्रोत्साहित ब्लॉक प्रमुख नारायण ठाकुर जिला पंचायत सदस्य सुरेन्द्र सिंह चौहान करना है। मुन्ना सिंह चौहान, विधायक, विकासनगर सरिता पांडे, डायरेक्टर, द लक्ष्य पब्लिक स्कूल





