रंगारंग कार्यक्रमों के साथ तीन दिवसीय सिलगढ महोत्सव का हुआ आगाज, रुद्रप्रयकविधायक भरत चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया मेले का शुभारंभ।
प्रथम दिवस पर महिला मंगल दल एवं स्कूली बच्चों दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति।
विकासखंड जखोली के अंतर्गत राजकीय इंटर कालेज तैला के पुराने परिसर में आयोजित तीन दिवसीय सिलगढ महोत्सव का रंगारग कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हुआ। प्रथम दिवस पर मुख्य अतिथि रुद्रप्रयाग विधायक श्री भरत सिंह चौधरी द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वही मेले के प्रथम दिवस पर क्षेत्र की महिला मंगलदल एवं स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
वही कार्यक्रम में मेले के अध्यक्ष श्री देवेंद्र भण्डारी द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया मेले लिए आर्थिक सहयोग की मांग की। वही कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि विधायक भरत सिंह चौधरी द्वारा मेले के आयोजन के लिए समिति को बधाई दी। उन्होंने कहा कि 2018 में सिलगढ मेले का शुभारंभ किया गया था। जो अब निरन्तर बड़ा स्वरूप ले रहा है। जो कि क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक पहल है। उन्होंने का कि मेले हमारे संस्कृति के धौतक है। ये हम सभी को आपस मे जोड़े रखते है। और हमारी संस्कृति की मुख्य पहचान है। मेले के स्थानीय स्तर पर आयोजित होने से स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। स्थानीय उत्पादों को बढावा मिलेगा। उन्होंने मेले में लगे सरकारी विभागों से स्टालों का निरीक्षण किया एवं जनता को जानकारी लेकर सरकार की योजनाओं का लाभ लेने का भी आग्रह किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि तैला वाडधार मोटर मार्ग के डामरीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए 1.98 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसके बनने से सिलगढ, बडमा, और बांगर क्षेत्र के लोगों को जिला मुख्यालय तक आवाजाही करने में आसानी होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लस्तर बाँया नहर निर्माण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है, ₹110 की डीपीआर बनकर शासन को भेजी गई है।इसके साथ ही उन्होंने सिलगड क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी से क्षेत्र की जनता को अवगत कराया गया। साथ उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जो भी मूलभूत समस्याएं है, उनका समाधान किया जाएगा। इसके साथ मेले में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भाजपा श्री भारत भूषण भट्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री वाचस्पति सेमवाल, जिला पंचायत सदस्य निर्मला बहगुणा, मंडल अध्यक्ष श्री विनोद कण्डारी , मेला संरक्षक ओम प्रकाश बहुगुणा, यशवीर चौहान, सौकार कैंतुरा, प्रधान तैला, दीपा पंवार, मेहरबान नेगी सहित के क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण एवं स्थानीय जनता उपस्थित रहे।





