हादसा

हल्द्वानी में लावारिस शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

हल्द्वानी: गोला बायपास रोड पर स्थित गोला पार्किंग में मंगलवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शव पड़े होने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने बनभूलपुरा कोतवाली पुलिस को अवगत कराया।

सूचना पर कोतवाली प्रभारी दिनेश फर्त्याल के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मनोज यादव, कॉन्स्टेबल मोहम्मद यासीन और कॉन्स्टेबल लक्ष्मण मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू की और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर जरूरी साक्ष्य एकत्र किए।

पुलिस के अनुसार मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध लग रहा है, जिसको देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है। साथ ही मृतक की पहचान करने के प्रयास भी जारी हैं। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!