कड़ाके की ठंड में बिना रूम हीटर के भी शरीर को गर्म रखा जा सकता है. देसी खानपान, सही कपड़े, तेल मालिश और आसान घरेलू जुगाड़ अपनाकर आप सर्दियों में स्वस्थ और आरामदायक महसूस कर सकते हैं, ये उपाय सस्ते, सुरक्षित और सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं. Easy Tips for keeping Body Warm: जनवरी आते ही धीरे-धीरे ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है और इस मौसम में घर से कदम बाहर निकालने का मन नहीं करता है. बिना रूम हीटर के कमरे के अंदर बैठना भी मुश्किल हो जाता है, लेकिन रूम हीटर से बिजली का बिल भी कई गुना ज्यादा आता है इसलिए कुछ लोग इनका इस्तेमाल सीमित कर देते हैं.
हालांकि जिस तरह से ठंड बढ़ रही है, ऐसे में शरीर को गर्म करने के लिए लोग सुबह से रात तक रूम हीटर, ब्लोअर और गैस हीटर का ही सहारा ले रहे हैं, जिसका बुरा असर उनकी हेल्थ पर भी पड़ता है. अगर आप भी रूम हीटर का इस्तेमाल पसंद नहीं करते हैं और देसी तरीकों से शरीर को गर्मा रखने के तरीके खोज रहे है,तो कुछ देसी और आसान जुगाड़ अपनाकर आप कड़ाके की ठंड में भी खुद को आरामदायक महसूस कर सकते हैं.
इन 5 देसी तरीको से शरीर को रखें गर्म
देसी खानपान से बढ़ाएं बॉडी हीट
हमारे खान-पान का सीधा असर हमारे शरीर पर ही पड़ता है, इसलिए ठंड के मौसम में उन फूड्स को अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए,.जो शरीर को गर्माहट देते हैं. गुड़, तिल, मूंगफली, बाजरा, ज्वार और सोंठ जैसी चीजें शरीर को अंदर से गर्म रखती हैं, रात को सोने से पहले हल्दी वाला दूध या .अदरक की चाय पीने से ठंड से राहत मिलती है और इम्युनिटी भी मजबूत होती है.





