उत्तराखंड

ऋषिकेश में जुआ रैकेट का भंडाफोड़: 40 पर मुकदमा, पुलिस चौकी निलंबित

  • ऋषिकेश के आईडीपीएल क्षेत्र में देर रात पुलिस ने एक होटल में चल रहे अवैध कैसिनो पर बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान मौके से कई लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनमें कुछ बाहर से आई महिलाएं भी शामिल बताई जा रही हैं।
  • इस मामले में कुल 40 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, कार्रवाई में लापरवाही को देखते हुए संबंधित आईडीपीएल पुलिस चौकी को निलंबित कर दिया गया है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
  • जानकारी के अनुसार, इस अवैध गतिविधि की सूचना एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल को मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए होटल में छापा मारा
  • छापे के दौरान वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग मौके से भागने की कोशिश करने लगे। हालांकि, पुलिस ने घेराबंदी कर कई आरोपियों को पकड़ लिया। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि कुछ महिलाओं को बाहर से बुलाया गया था, जिनकी भूमिका की भी जांच की जा रही है।
  • पुलिस अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है, ताकि इस जुआ नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और कड़ियों का भी खुलासा किया जा सके।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!