उत्तराखंड

Gas Shortage Alert: लिस्ट में नाम होने पर ही मिलेगा LPG सिलेंडर, बदली व्यवस्था

  • जनपद अल्मोड़ा में गैस सिलेंडर आपूर्ति को सुचारु और व्यवस्थित बनाने के लिए जिला पूर्ति विभाग ने नई व्यवस्था लागू कर दी है। अब केवल उन्हीं उपभोक्ताओं को LPG सिलेंडर मिलेगा, जिनका नाम संबंधित वितरण केंद्र पर जारी सूची में शामिल होगा।
  • जिला पूर्ति अधिकारी करुणा पंत के अनुसार, मौजूदा हालात को देखते हुए हर गैस वितरण केंद्र के लिए उपभोक्ताओं की रोस्टर लिस्ट तैयार की गई है। इस नई व्यवस्था के तहत तय शेड्यूल के अनुसार ही अलग-अलग केंद्रों पर गैस का वितरण किया जाएगा।
  • प्रशासन ने यह भी सुनिश्चित किया है कि संबंधित केंद्रों पर एक दिन पहले ही उपभोक्ताओं की सूची चस्पा कर दी जाए, ताकि लोग अपने क्रम के अनुसार ही पहुंचें। इससे भीड़ नियंत्रण में मदद मिलेगी और वितरण प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित हो सकेगी।
  • अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी उपभोक्ता का नाम सूची में होने के बावजूद उसे सिलेंडर नहीं मिल पाता, तो उसे अगले दिन प्राथमिकता के आधार पर गैस उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा, अब गैस बुकिंग के 10 दिन बाद ही सिलेंडर डिलीवरी की व्यवस्था लागू की गई है।
  • डीएसी (Delivery Authentication Code) से जुड़ी समस्याओं को देखते हुए उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे अपनी संबंधित गैस एजेंसी में जाकर अपना मोबाइल नंबर और पता अपडेट करा लें, ताकि वितरण में किसी प्रकार की बाधा न आए।
  • प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है कि वितरण केंद्रों पर अव्यवस्था या हंगामा करने वालों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
  • जनता से अपील की गई है कि वे इस नई व्यवस्था का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें, ताकि गैस वितरण प्रक्रिया सुचारु और पारदर्शी बनी रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!