शिक्षा

देहरादून के सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, CBSE 10वीं में चमके टॉपर्स

  • देहरादून स्थित सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल के छात्रों ने CBSE कक्षा 10वीं परीक्षा 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया है। इस वर्ष स्कूल के कई विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक हासिल कर टॉपर्स की सूची में जगह बनाई
  • स्कूल के हैदर अली ने 95% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि शौर्य सिंह (91%) और अपेक्षा (90.2%) ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसके अलावा अक्षिता (88.2%)खुशी डबराल (88%)कृतिका सिंह (87.8%) और किरण (87.4%) ने भी शानदार अंक प्राप्त कर स्कूल का गौरव बढ़ाया।
  • विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। स्कूल प्रशासन ने कहा कि यह सफलता छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का भी परिणाम है।
  • यह उपलब्धि न केवल छात्रों के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह दर्शाती है कि सही दिशा, मेहनत और निरंतर प्रयास से शैक्षणिक सफलता हासिल की जा सकती है

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!