देहरादून। उत्तराखंड मानव अधिकार संरक्षण केंद्र देहरादून चौप्टर की ओर से पुरकुल रोड स्थित एक सोसायटी में 11वां ‘मानव अधिकार संरक्षण रत्न’ सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कोरोना और डेंगू महामारी के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 31 डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि हाईकोर्ट नैनीताल के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति डॉ. राजेश टंडन, उत्तरांचल विश्वविद्यालय के प्रो-वाइस चांसलर डॉ. राजेश बहुगुणा, एसपी सिटी शेखर सुयाल और देहरादून चौप्टर के अध्यक्ष अकबर सिद्दीकी ने सभी को सम्मानित कर उनकी सेवाओं की सराहना की। समारोह में चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना, अपर निदेशक डॉ. आरएस बिष्ट, सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा, प्रसिद्ध कैंसर सर्जन डॉ. सुनील सैनी, डॉ. अमर उपाध्याय, डॉ. डीपी तिवारी, डॉ. नितिन शर्मा, डॉ. मो. साद उल अमन, डॉ. अनिल जोशी, डॉ. चित्रा जोशी, डॉ. रंगीन सिंह रैना, डॉ. शिव यादव, डॉ. मंजू शर्मा, पैरामेडिकल कॉलेज के उप प्राचार्य महेंद्र भंडारी, स्टेट पीआरओ दिनेश रावत और विनोद नैनवाल, सीएमओ के पीआरओ पूजन नेगी, सीनियर रेडियोग्राफर संदीप राणा, डॉ. नितनव भटनागर, डॉ. महेंद्र डांगे, डॉ. अनुषा, डॉ. पंकज कोहली, डॉ. नरेंद्र, डॉ. सुरभि, डॉ. अनुज, डॉ. राहुल वार्ष्णेय, डॉ. शिवम डंग, डॉ. दीक्षा, डॉ. रोहिताश्व शर्मा, डॉ. प्रीति शर्मा, डॉ. प्रियंका और डॉ. सचिन सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को भी प्रशस्ति-पत्र व स्मृति-चिह्न देकर नवाजा गया।अतिथियों ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में निस्वार्थ भाव से रोगियों की सेवा करने वाले चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी समाज के वास्तविक नायक हैं।





