उत्तराखंड

सौंग घाटी के आंदोलन को हरीश रावत का समर्थन

देहरादून। सौंग बांध समिति एवं सौंग घाटी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के धरने को पूर्व सीएम हरीश रावत और कांग्रेस नेता महेंद्र प्रताप नेगी गुरुजी ने समर्थन दिया है। हरीश रावत ने धरनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। ग्रामीणों को 15 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहा धरना मंगलवार को भी जारी रहा। पूर्व सीएम हरीश रावत ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के आंदोलन को समर्थन दिया। यह आंदोलन विधानसभा धनोल्टी के ग्राम पंचायत तौलियाकाटल अंतर्गत सौदना गांव और विधानसभा रायपुर की ग्राम पंचायत अखाड़ी भीलंग के हिलासवाली गांव के समीप आयोजित किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष रविंद्र सिंह पंवार एवं सौंग घाटी संयुक्त संघर्ष मोर्चा समिति के अध्यक्ष कुलदीप पंवार ने कहा कि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है।प्रभावितों का विस्थापन नहीं हो सका है। समिति ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक स्वरूप दिया जाएगा। आगामी चरण में मालदेवता क्षेत्रीय बाजार एवं रायपुर चौक पर चक्का जाम किया जाएगा। इसके बावजूद सरकार ने मांगों की अनदेखी की तो समस्त क्षेत्रवासियों के साथ मुख्यमंत्री आवास घेराव किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि वे सौंग घाटी के समस्त क्षेत्रवासियों के साथ खड़े हैं। क्षेत्र की समस्याएं गंभीर हैं और इनका समाधान होना आवश्यक है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे अपने स्तर से भी उत्तराखंड सरकार को क्षेत्रवासियों का मांगपत्र भेजने का प्रयास करेंगे। इस दौरान सचिव बलवीर सिंह कंडारी, कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह कंडारी, मीडिया प्रभारी रविराज पंवार, ओमप्रकाश पंवार,सुमित कंडारी, दीपक पंवार, संयुक्त सचिव दीपेंद्र कोठारी, कृपाल कंडारी , पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष आदित्य कंडारी, योगेन्द्र पवांर , अरविंद नेगी ,हरेंद्र पंवार , दिनेश पवांर , दिगम्बर पवांर , जय कृष्ण उनियाल , विजेंद्र बिष्ट , मनमोहन मल्ल, अनिल मल्ल, आनंद कोठारी, भगवान सिंह , गंभीर सिंह नेगी , रघुवीर सिंह नेगी आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *