उत्तराखंड

कांवड़ मेले की तैयारियां तय समय में पूरी करें, पड़ोसी राज्यों से बढ़ाएं समन्वयः सतपाल महाराज

हरिद्वार। श्रावण कांवड़ मेला-2026 की तैयारियों को लेकर प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी विभागों को तय समयसीमा के भीतर व्यवस्थाएं पूरी करने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीसीआर सभागार में शुक्रवार को आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली व राजस्थान सहित पड़ोसी राज्यों के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित कर सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की निर्बोध आवाजाही सुनिश्चित करें। प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार कांवड़ मेला-2026 को दिव्य, भव्य, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि दो जुलाई तक चारधाम और हेमकुंड साहिब में कुल 42.72 लाख से अध्कि श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं, जो राज्य की बेहतर यात्रा व्यवस्थाओं का प्रमाण है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि कांवड़ यात्रा देश के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में शामिल है। हरिद्वार आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कांवड़ मार्गों पर पेयजल, शौचालय, स्वच्छता, चिकित्सा, विद्युत, प्रकाश व्यवस्था, विश्राम स्थलों समेत सभी मूलभूत सुविधाएं समय रहते उपलब्ध कराने और व्यवस्थाओं का पूर्व परीक्षण ;ड्राई रनद्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा। परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। यातायात प्रबंधन, पार्किंग, डायवर्जन और भीड़ नियंत्रण की कार्ययोजना का समय रहते परीक्षण किया जाए, ताकि जरूरत पड़ने पर सुधर किए जा सकें। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विभागवार तैयारियों का प्रस्तुतीकरण देते हुए बताया कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरे करने के लिए विभाग समन्वित रूप से काम कर रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर और एसपी ट्रैपिफक निशा यादव ने सुरक्षा, कानून व्यवस्था, पार्किंग, डायवर्जन और संवेदनशील स्थलों की निगरानी की कार्ययोजना की जानकारी दी। गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सभी व्यवस्थाएं तेजी से पूरी करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौध्री, मेयर किरण जैसल, विधयक आदेश चौहान, रवि बहादुर, ममता राकेश, वीरेंद्र जातव, पफुरकान अहमद, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा समेत विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!