उत्तराखंड

छात्रसंघ चुनाव के लिए कांग्रेस ने उतारे पूर्व छात्र नेता, मतदान से पहले दो दिन सघन प्रचार पर जोर

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय राजीव भवन में डीएवी महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव को लेकर गठित समन्वय समिति की बैठक हुई। समिति अध्यक्ष वीरेंद्र पोखरियाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में महानगर के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, छात्रसंघ के पूर्व पदाधिकारियों और पूर्व छात्र नेताओं ने भाग लिया। बैठक में 29 सितंबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव को लेकर रणनीति और समन्वय पर चर्चा की गई।
छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष विजय प्रताप मल ने छात्र नेताओं से 28 और 29 सितंबर को निर्धरित स्थानों पर उपस्थित रहकर चुनावी गतिविधियों में सहयोग करने का आ“वान किया। पूर्व अध्यक्ष अजीत रावत ने मतदान से पहले दो दिन सघन प्रचार अभियान चलाने और महाविद्यालय परिसर के आसपास के क्षेत्रों व हॉस्टलों में छात्रों तक पहुंच बनाने पर जोर दिया। एनएसयूआई अध्यक्ष विकास नेगी ने वरिष्ठ और वर्तमान छात्र नेताओं के बीच बेहतर समन्वय की जरूरत बताई, ताकि चुनाव के दौरान आने वाली समस्याओं का तत्काल समाधन किया जा सके।
कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा ने वार्ड अध्यक्षों से भी चुनाव में संगठन के स्तर पर सहयोग करने का आ“वान किया। समन्वय समिति अध्यक्ष वीरेंद्र पोखरियाल ने कहा कि चुनावी वर्ष में डीएवी महाविद्यालय का छात्रसंघ चुनाव संगठन के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कांग्रेस, एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, सेवा दल और महिला कांग्रेस समेत सभी आनुषंगिक संगठनों से चुनाव में सहयोग की अपेक्षा जताई।
समन्वय की जिम्मेदारीः बैठक में पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश सती, संग्राम सिंह पुंडीर, पंकज छेत्री, महिपाल शाह, अजय नेगी, पूर्व महासचिव प्रकाश नेगी समेत प्रशांत खंडूरी, नवीन रमोला, संदीप चमोली, आयुष सेमवाल, श्याम सिंह चौहान, अंकित बिष्ट और सौरभ ममगाई को 28 व 29 सितंबर के लिए समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान जिला अध्यक्ष हिमांशु रावत समेत कई नेता मौजूद रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *