उत्तराखंड

डिक्सन फैक्ट्री विवाद: पथराव मामले में 3 और आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड के सेलाकुई क्षेत्र स्थित डिक्सन फैक्ट्री में श्रमिकों के आंदोलन के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब कुछ असामाजिक तत्वों ने श्रमिकों के बीच घुसकर फैक्ट्री परिसर और पुलिस बल पर पथराव कर दिया। इस घटना के संबंध में थाना सेलाकुई में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून के निर्देश पर उपद्रव में शामिल व्यक्तियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया। इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग संगठित होकर कंपनियों और आसपास के क्षेत्रों में जाकर श्रमिकों को भड़काने और उन्हें काम पर जाने से रोकने के लिए दबाव व मारपीट की कोशिश कर रहे हैं। इनमें से कुछ लोग पूर्व में हुई पत्थरबाजी की घटना में भी शामिल रहे थे।

सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पाया गया कि कुछ व्यक्ति एकजुट होकर शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास कर रहे थे और किसी भी समय कानून-व्यवस्था को गंभीर खतरा पैदा हो सकता था। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मौके से तीन व्यक्तियों को “ऑपरेशन प्रहार” के तहत धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त

मोहम्मद फरमान, पुत्र श्री इकराम, निवासी ग्राम मुर्तजापुर, थाना बेहट, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश), वर्तमान पता जमनपुर, सेलाकुई, देहरादून, उम्र 28 वर्ष।

रोहित, पुत्र दुर्गा प्रसाद, निवासी कल्याणपुर चकरतीर्थ, थाना जहानाबाद, जिला पीलीभीत (उत्तर प्रदेश), वर्तमान पता जमनपुर, सेलाकुई, देहरादून, उम्र 20 वर्ष।

मनोज यादव, पुत्र श्यामा यादव, निवासी नैनीडेनी, थाना लारबाजार, जिला देवरिया (उत्तर प्रदेश), वर्तमान पता बंजारागली, सेलाकुई, देहरादून, उम्र 31 वर्ष।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!