उत्तराखंड

महानगर कांग्रेस का सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के विरोध में प्रदर्शन

देहरादून। महानगर कांग्रेस कमेटी ने सरकारी मशीनरी के कथित दुरुपयोग तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न के विरोध् में भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बुधवार को महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एस्लेहॉल चौक पर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर सरकारी मशीनरी के कथित दुरुपयोग तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाया। कांग्रेस ने भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। अध्यक्ष डॉ. गोगी ने कहा कि 8 अगस्त को हल्द्वानी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की विशाल रैली में शामिल होने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नैनीताल पुलिस प्रशासन द्वारा जगह-जगह रोककर परेशान किया गया। उन्होंने कहा कि यह लोकतांत्रिक व्यवस्था और नागरिकों के शांतिपूर्ण राजनीतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अधिकार पर गंभीर सवाल खड़े करता है। डॉ. गोगी ने कहा कि भाजपा सरकार राजनीतिक विरोध को दबाने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकना, उन्हें प्रताड़ित करना और लोकतांत्रिक कार्यक्रमों में बाध डालना किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है। प्रवक्ता अभिनव थापर ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोध्ी नीतियों से जनता त्रास्त हो चुकी है। 2027 में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने नैनीताल के पुलिस अध्किारियों द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए फ्अराजक तत्वय् जैसे शब्दों के प्रयोग पर भी कड़ी आपत्ति जताई। प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष राजेश पुंढ़ीर, ललित बद्री,अर्जुन पासी, राजीव प्रजापति, सरिता बिष्ट, संजय उनियाल, अभिनव थापर, वीरेंद्र पंवार,दीपक मध्वाल अभिषेक तिवारी,सुनील पक्का जायसवाल, अनूप कपूर, अरुण शर्मा, अल्ताफ, संजय भारती,राम किशन यादव,विजेंद्र चौहान आदि मौजूद थे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!