उत्तराखंड

सुराज सेवा दल ने की शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत के इस्तीफे की मांग

देहरादून। सुराज सेवा दल ने पेपर लीक, परीक्षाएं रद्द और सरकारी स्कूलों के बंद होने विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री डा. धनसिंह रावत के इस्तीफे की मांग की। मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में सुराल दल ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद सुराज दल ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत के इस्तीफे की मांग की है। प्रदेश महामंत्री देवेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि लगातार पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में धंधली के मामले सामने आना प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।कहा कि मेहनत करने वाले छात्र वर्षों तक तैयारी करते हैं लेकिन भ्रष्ट सिस्टम और पेपर लीक माफिया उनकी मेहनत को बर्बाद कर देते हैं। शिक्षा व्यवस्था में लगातार हो रही विफलताओं की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। जिला अध्यक्ष हिमांशु धामी ने कहा कि प्रदेश का युवा चुप बैठने वाला नहीं है। यदि युवाओं को न्याय नहीं मिला, तो युवा शक्ति सड़क पर उतरकर अपना अधिकार लेकर रहेगी। कहा कि परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी बनाने की जरूरत है। आरोप लगाया कि कहा कि करीब सात परीक्षा पेपर लीक या गंभीर अनियमितताओं के कारण रद हुए अथवा दोबारा कराने पड़े हैं। इस मौके पर सुमित अग्रवाल, अमित अग्रवाल, वीरेंद्र सिंह, राजेश थापा, कुनाल, शिवम, संजय, दिव्यांश, मनीष राणा और अरविंद आदि मौजूद रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!