उत्तराखंड

परिवर्तन रैली में उक्रांद ने भरी हुंकार

ऋषिकेश। डोईवाला क्षेत्र में उत्तराखंड क्रांति दल ने रविवार को परिवर्तन रैली निकाली। जिसके जरिए लोगों को उत्तराखंड के मूल मुद्दों के लिए यूकेडी को समर्थन देने को जागरूक किया गया। रविवार को निकली परिवर्तन रैली दुर्गा चौक से शुरू होकर हिमालयन चौक होते हुए बेलवाल फार्म हाउस अठूरवाला पहुंची। जहां जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने कहा कि उत्तराखंड के मूल मुद्दों की लगातार अनदेखी हो रही है। उन्होंने प्रदेशहित में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड क्रांति दल को समर्थन देकर बदलाव लाने की अपील की।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!