उत्तराखंड

साहिया। सहरनीय पहल मंदिर में रचाई शादी पैसे को बचा कर निराश्रित गौ वंश को दान किया 15 कुंतल भूसा

सतपाल चौहान निवासी थेत्योऊ ने अपनी धर्मपत्नी रवीना चौहान के साथ 11 मई को मंदिर में शादी की और आज दोनो पति पत्नी साहिया स्थित निराश्रित गौ शाला में पहुंचे और गौ माता के पालन पोषण के लिए 15 कुंतल भूसा दान किया व विवाहित जोड़े ने गायों की सेवा की और आश्रीवाद लिया।


सतपाल चौहान का कहना है की पिछले दो वर्षो से निराश्रित गौ वंशो की सेवा समिति द्वारा की जा रही हैं हमने भी थोड़ा शादी केस अवसर पर सहयोग किया आगे भी जितना होगा सहयोग करते रहेंगे।
समिति के अध्यक्ष राकेश चौहान, व कोषाध्यक्ष मोहनलाल शर्मा का कहना की आज सतपाल चौहान और उनकी धर्मपत्नी रवीना चौहान गौ शाला पहुंचे और निराश्रित गायों के लिए 15 कुंतल भूसा दान किया,
2 वर्षो से 70 निराश्रित गायों की सेवा गौ शाला हो रही जिसमें सभी के सहयोग से इस गौ शाला का संचालन किया जा रहा है। ये पहला अवसर है जब किसी विवाहित जोड़े ने गौ शाला में चारा दान किया,ये एक अच्छी पहल है लाखो रुपए लोग शादियों में खर्च करते है अगर कोई इस प्रकार आगे आके निराश्रित गौ वंशो की सेवा के दान करे तो जरूर पालन पोषण में कठिनाई नही बनेगी वह अन्य गायों की भी आसार मिलेगा।
इस अवसर पर सतपाल चौहान का परिवार भी साथ था इसके साथ ही मोहन लाल शर्मा,बलबीर राठौर,सतपाल राय, बिरेंद्र लाल,महेंद्र राय,महिपाल राय,आदि सहित अन्य समिति के लोग मौजूद थे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!