श्री केदारनाथ यात्रा में संभावित वृद्धि के दृष्टिगत ट्रैक रूट एवं राष्ट्रीय राजमार्गों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश
क्षति का त्वरित आकलन कर प्रभावितों को राहत पहुंचाने के निर्देश
देहरादून। प्रदेश के कृषि एवं जनपद रुद्रप्रयाग प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को देहरादून सर्किट हाउस स्थित औद्यानिक बोर्ड के सभागार से वर्चुअल माध्यम से जनपद रुद्रप्रयाग में मानसून एवं वर्षाकाल के दौरान हुई क्षति तथा आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा सहित सम्बन्ध्ति अधिकारियों द्वारा प्रभारी मंत्री को जनपद की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी गई । प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने वर्षाकाल एवं मानसून के दौरान जनपद में हुई क्षति का विभागवार विस्तृत आकलन करने तथा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्स्थापना कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति में प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराई जाए तथा जिन परिसंपत्तियों को नुकसान हुआ है, उनका शीघ्र स्थलीय निरीक्षण एवं आकलन कर नियमानुसार जनपद एवं शासन स्तर से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि यदि किसी परिवार को किसी प्रकार की विषम परिस्थिति के कारण विस्थापन की आवश्यकता महसूस होती है तो ऐसे परिवारों को चिन्हित कर उनकी सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक कार्रवाई तत्काल की जाए। क्षतिग्रस्त मकानों एवं अन्य परिसंपत्तियों का आकलन कर पात्र प्रभावितों को अनुमन्य सहायता उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए।
बैठक में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी द्वारा जनपद में मानसून अवधि के दौरान हुई क्षति की विस्तृत जानकारी ली गई। इसमें मृत, लापता एवं घायल व्यक्तियों का विवरण, पशुधन की क्षति, कृषि क्षति, क्षतिग्रस्त भवनों एवं अन्य परिसंपत्तियों की स्थिति, वित्तीय वर्ष में प्राप्त बजट एवं उसके उपयोग की स्थिति आदि की विभागवार समीक्षा की गई। इसके साथ ही जनपद में मोटर मार्गों की वर्तमान स्थिति, संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात ऽोज एवं बचाव दलों की स्थिति, मार्ग बाधित होने की स्थिति में संवेदनशील स्थलों का चिन्हीकरण, वैकल्पिक मार्गों का चिन्हीकरण तथा आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त मशीनरी एवं मशीनी संसाध्नों की तैनाती की जानकारी भी ली गई।
प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने निर्देश दिए कि संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात खोज एवं बचाव दलों को आवश्यक उपकरणों एवं संसाधनों के साथ पूरी तरह तैयार रखा जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके। उन्होंने सड़कों एवं मोटर मार्गों पर जेसीबी सहित आवश्यक मशीनरी की पर्याप्त उपलब्ध्ता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।बैठक में केदारनाथ धाम यात्रा की भी समीक्षा की गई। प्रभारी मंत्री ने वर्तमान यात्रा अवध् िके दौरान हुई दुर्घटनाओं, बीमार यात्रियों, हेली रेस्क्यू, चेतावनी एवं अन्य आपातकालीन घटनाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में केदारनाथ धम यात्रा में तीर्थ यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए जनपद प्रशासन सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण कर ले। उन्होंने प्रमुऽ पैदल ट्रैक रूट एवं राष्ट्रीय राजमार्गों पर विशेष निगरानी रखते हुए संवेदनशील स्थलों को चिन्हित करने, आवश्यक मशीनरी एवं बचाव दलों की तैनाती सुनिश्चित करने तथा यात्रा मार्गों को सुरक्षित एवं सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।
प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और यात्रा मार्ग पर किसी भी संभावित आपदा या दुर्घटना की स्थिति में त्वरित रेस्क्यू एवं राहत व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। प्रभारी मंत्री ने मानसून अवधि के दृष्टिगत राहत एवं बचाव कार्यों के लिए पर्याप्त सुरक्षित स्थानों की उपलब्ध्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंध्ति अधिकारियों को राहत शिविरों, विद्यालयों, पंचायत घरों, रैन बसेरों एवं अन्य सुरक्षित भवनों को पूर्व से चिन्हित करने तथा आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित लोगों को वहां तत्काल स्थानांतरित करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों की स्थिति पर निरंतर निगरानी रऽने तथा खतरे की संभावना होने पर समय रहते सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित करने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को 24×7 की तर्ज पर सक्रिय एवं प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम के माध्यम से सभी विभागों के बीच सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान सुनिश्चित किया जाए तथा मौसम विभाग से प्राप्त पूर्वानुमान एवं चेतावनियों को समय से संबंधित अधिकारियों एवं आमजन तक पहुंचाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि मौसम संबंध्ी चेतावनियों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि लोग समय रहते सावधानी बरत सकें। आपदा की स्थिति में सूचना संप्रेषण की व्यवस्था को और अध्कि मजबूत रखने के भी निर्देश दिए गए। प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने भ्रामक एवं अपुष्ट खबरों के प्रचार-प्रसार पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपदा एवं मानसून से संबंधित किसी भी घटना की जानकारी केवल आधिकारिक माध्यमों से ही प्रसारित की जाए। जिला प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं को लगातार आमजन तक पहुंचाया जाए, जिससे किसी प्रकार की अफवाह या भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो।





